अमेरिका: अमेरिकी सरकार ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ को लागू करने के लिए आधिकारिक नॉटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। पहले टैरिफ की दर 25 फीसदी थी और इस तरह भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा। नोटिस में कहा गया कि 27 अगस्त 2025 को या उसके बाद इस्तेमाल के लिए आने वाला या गोदाम से निकाला गया कोई भी भारतीय सामान इस बढ़े हुए टैरिफ के दायरे में आएगा।
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के पीछे ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर यूक्रेन के खिलाफ जं*ग में रूस की मदद कर रहा है, जबकि भारत ने ट्रंप के इस फैसले को ‘अनुचित, अकारण और तर्कहीन’ बताया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
