चीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीन के तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 अगस्त 2025) को तियानजिन पहुंचे। 2018 के बाद पीएम मोदी का यह पहला चीन दौरा है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भारत के सामने बड़ी चुनौती है।
चीनी से संबंधों में सुधार को अमेरिका से भारत के खराब हो रहे रिश्ते से भी जोड़ा जा रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसात प्रधानमंत्री समिट के दौरान कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की पिछली मुलाकात पिछले साल अक्टूबर में रूस में हुई थी। पिछले साल चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार करीब 127.7 अरब डॉलर का था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
