Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पिथौरागढ़ में 3 दिन से टनल में फंसे 11 कर्मचारी सुरक्षित बाहर आए

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में तीन दिन से टनल में फंसे धौलीगंगा पावर स्टेशन के 11 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इस रेस्क्यू अभियान को पूरा किया। लगातार बारिश और पहाड़ी से गिरते मलबे के चलते राहत कार्य बाधित हो रहा था। बीते शनिवार को भूस्खलन से एलगाड़ स्थित पावर स्टेशन की टनल का मुहाना भारी मलबे से भर गया था।

11 workers trapped in the tunnel for 3 days in Pithoragarh came out safely

रविवार शाम जिलाला प्रशासन ने बताया था कि सुरंग में फंसे आठ लोग बाहर निकाले गए हैं और ग्यारह को निकालने का प्रयास जारी है। कुछ समय बाद रविवार को जिला प्रशासन ने दावा किया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। लेकिन सोमवार को कर्मचारियों ने वीडियो और ऑडियो संदेश जारी कर कहा था कि वे अब भी अंदर ही फंसे हैं।

तीन दिन से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इससे प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े हुए। आखिर बिना पुष्टि किए सभी के सुरक्षित होने का दावा क्यों किया गया? बहरहाल, मंगलवार को आखिकार उन्हें निकाल लिया गया है। एनएचपीसी के जीजीएम एम कनन ने बताया कि जब मलबा गिरना बंद हुआ तो राहतकर्मियों ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !