नेपाल: नेपाल में ‘जेन जी’ के आंदो*लन के बाद पैदा हुए राजनीतिक शून्य को भरने की कोशिश जारी है। अब से थोड़ी देर पहले नेपाल आर्मी के चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने राष्ट्रपति राम चंद्र पोडैल से उनके आधिकारिक निवास पर बात की है। सिगडेल वहां 15 मिनट रहे। ये बैठक नई सरकार के बनाने की चर्चाओं के बीच हुई है।
प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमिरे और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहल ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे इस बात पर दृढ़ हैं कि कानून के शासन और संवैधानिकता से विचलित नहीं होना चाहिए। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तोड़-फोड़ और आगजनी की घटनाओं में कम से कम 34 लोग मा*रे गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
