Saturday , 6 June 2026
Breaking News

प्यार में धो*खा खाए युवक ने लगाया फं*दा, सूसा*इड नोट में लिखा मेरी मौ*त का जिम्मेदार सिर्फ प्यार

कोटा: कोटा में LDC ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसा*इड कर लिया है। युवक का श*व पंखे से फं*दे पर लटका हुआ मिला। इसके साथ ही एक सुसा*इड नोट भी मिला है। इसमें लिखा कि ‘मेरी मौ*त का जिम्मेदार सिर्फ प्यार है।’ यह घटना गुरुवार रात डेढ़ बजे की सिविल लाइंस इलाके के नयापुरा थाना इलाके की है। LDC प्रकाश स्वामी (28) मूल रूप से अलवर के निवासी थे। कोटा एडीएम सिटी ऑफिस में कार्यरत थे। गुरुवार रात को पास ही के क्वार्टर में रहने वाले अन्य कर्मचारी टहल रहे थे।

 

Youth love affair kota police news 20 sept 25

 

 

इस दौरान उन्हें खिड़की से प्रकाश फं*दे से लटके हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श*व को उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गई। नयापुरा थाना के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि LDC प्रकाश के छोटे भाई गोपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कमरे से सुसा*इड नोट बरामद किया है। इसमें मौ*त का जिम्मेदार प्यार को बताया है। एक युवक-युवती का नाम भी लिखा है। वे दोनों दूसरे राज्य में GST इंस्पेक्टर हैं।

 

 

 

 

सुसाइड नोट में क्या लिखा:

“मैं प्रकाश होश हवास में बयान कर रहा हूं कि मैं अपनी जिंदगी में प्यार के मारे भटक-भटक कर म*र रहा हूं। मेरी मौ*त का जिम्मेदार सिर्फ प्यार है। मैंने प्यार किया, उसने इस्तेमाल किया। इस चक्रव्यूह में ‘युवक-युवती का नाम’ और युवती का परिवार शामिल है। इन सब ने मुझे चाय का कप समझा और काम खत्म होने पर फेंक दिया। सबको स*जा मिलनी चाहिए। मैं मेरे परिवार का सहारा था, इन्होंने छीन लिया। गुडबाय एवरी वन…

प्रकाश कोटा में सरकारी क्वार्टर में रहते थे। उनके साथ उनके भाई-बहन भी रहते थे। माता-पिता अलवर में ही रहते हैं। प्रकाश के सुसा*इड की खबर मिलने पर अलवर से मामा और अन्य परिजन कोटा पहुंचे। उनके मामा जगदीश ने बताया कि प्रकाश जून 2020 से कोटा में पोस्टेड था। छोटे भाई-बहन का शुक्रवार को ग्रेड 4th भर्ती एग्जाम था। गुरुवार रात दोनों भाई-बहन की ट्रेन थी। वे एग्जाम देने के लिए निकल गए थे। पीछे से प्रकाश ने सु*साइड कर लिया। फोन पर सूचना के बाद भाई-बहन लौट आए। भाई की मौ*त से दोनों का बुरा हाल है।

 

 

 

सु*साइड वाले दिन युवती का आया था वीडियो कॉल:

मामा ने बताया कि अलवर की रहने वाली एक युवती भांजे प्रकाश के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। जून-2020 में प्रकाश की जॉब लग गई। 2023 में उस लड़की की भी नौकरी लग गई। उसे दूसरे राज्य में पोस्टिंग मिली। वहां उसके विभाग के एक लड़के के साथ उसका संपर्क हो गया। तब से प्रकाश को परेशान करने लगी। प्रकाश के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि युवती का गुरुवार को भी वीडियो कॉल आया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !