Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तो*ड़फोड़

नई दिल्ली: लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ सोमवार को तो*ड़फोड़ की घटना हुई है। लंदन में मौजूद भारत के उच्चायोग ने इसकी कड़ी निंदा की है। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह घटना 2 अक्तूबर को वहां होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई है।

Mahatma Gandhi's statue london news 30 sept 25

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़*फोड़ की शर्मनाक घटना हुई है। बयान में कहा गया कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह केवल तो*ड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा की विरासत पर एक हिं*सक ह*मला है।

भारतीय उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ गंभीरता से उठाया गया है। उच्चायोग ने कहा कि हमारी टीम मौके पर मौजूद है और प्रतिमा की गरिमा बहाल करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !