जयपुर: जयपुर के नींदड़ जंगल में गुरुवार शाम को नर कं*काल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के अनुसार जंगल में 2 किलोमीटर अंदर नाले में कं*काल पड़ा हुआ था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कं*काल को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में नर कंकाल करीब एक महीने पुराना होना लग रहा है।
एसएचओ हरमाड़ा उदय सिंह यादव ने बताया कि हरमाड़ा के नींदड़ में डोल का बाढ़ जंगल में नर कं*काल मिला है। शाम करीब 6:30 बजे जंगल में नर कं*काल पड़े होने की सूचना मिली थी। रोड से करीब 2 किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंचने पर नाले में नर कंकाल पड़ा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। नर कं*काल के पास शर्ट और पेंट पड़ी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
