जयपुर: जयपुर में शनिवार देर रात चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से द*हशत फैल गई है। सूचना के अनुसार स्कॉर्पियो सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जा*न बचाई। दौलतपुरा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एसएचओ दौलतपुरा सुनील गोदारा ने बताया कि दौलतपुरा में बिलोची पुलिया पर स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी थी। स्कॉर्पियो में मालिक समेत सवार तीन युवक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
रात करीब 1:15 बजे बिलोची पुलिया पर चलती स्कॉर्पियो से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से आग की लपटे उठने लगी। स्कॉर्पियो चला रहे व्यक्ति ने आग की लपटों को उठता देखकर तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसमें सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जा*न बचाई। गाड़ी मालिक ही ड्राइव कर रहा था।
देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
