Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ओडिशा में दो समुदायों के बीच तना*व के बाद 36 घंटे का कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

ओडिशा: ओडिशा के कटक में दो समुदायों के बीच त*नाव और हिं*सक घटनाओं के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में 36 घंटों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से सोमवार को कटक में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है। दो दिन पहले दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई झ*ड़प के बाद शहर में त*नाव का माहौल जारी है। पुलिस कमिश्नर एस देबदत्त सिंह ने मीडिया को बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है।

 

internet shutdown in cuttack odisha

 

 

उन्होंने कहा कि रविवार को अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद के कर्मियों ने बाइक रैली का आयोजन किया। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में उन्होंने पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोका। प्रद*र्शन के दौरान पुलिस के ऊपर प*त्थर फेंके गए, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को ला*ठीचार्ज करना पड़ा। कुल 25 लोग घायल हुए हैं। शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कटक एक हजार साल पुराना शहर है जो अपने भाईचारे के लिए जाना जाता है।

 

 

 

कुछ उप*द्रवियों की हरकतों के कारण हाल के दिनों में शहर की शांति भंग हुई है। सरकार उप*द्रवियों पर कड़ी नजर रख रही है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कटक के माहौल पर विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि शांतिप्रिय ओडिशा में इस तरह का अशांत माहौल स्वीकार्य नहीं है। पुलिस असहाय प्रतीत हो रही है। बीजेपी सरकार में पुलिस के ऊपर दबाव होने से राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !