नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के हवाले से बताया कि सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 339 रहा। शहर के करीब 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी 300 से ऊपर दर्ज की गई। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि दिल्ली का खुद का प्रदूषण नहीं है।
दिल्ली में हमने तीन दिन से गाड़ियों का जाम नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे राज्य हैं, जिनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण का स्तर है और उनका प्रदूषण आकर दिल्ली की हवा को खराब कर रहा है, तो इसमें दिल्ली के लोगों का कसूर नहीं है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि इस बार दिल्ली के लोगों ने पटाखे कम जलाए हैं।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग के बावजूद पराली जलाई जा रही है, उसका मुझे खेद है। मैं केजरीवाल से आग्रह करना चाहता हूं कि पंजाब में आपको इसकी चिंता करनी चाहिए। और इन घटनाओं के ऊपर रोक लगाने के लिए किसानों की इमदाद करनी चाहिए ताकि वह पराली न जलाएं।
Tags Air Pollution Central Pollution Control Board cracker Delhi News Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates New Delhi Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times weather
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील
नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …
E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
