नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को पांच मैचों की सिरीज का पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के कुछ बेहतरीन शॉट देखने को मिले, जिससे भारत ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी क्रीज पर टिकी रही।
गिल ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि सूर्यकुमार यादव ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 39 रन बनाए। मैच शुरू होने के पांच ओवर बाद ही बारिश होने लगी तो मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा था। मैच दोबारा शुरू हुआ लेकिन 9.4 ओवर में ही फिर बारिश होने लगी और मैच को रद्द कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
