Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिहार में दो युवाओं ने झूठे वादों की दुकान खोली है : पीएम मोदी

बिहार: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया है कि दो युवाओं की एक जोड़ी जो खुद को युवराज समझती है, उन्होंने झूठे वादों की दुकान खोली हुई है। उनका इशारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव की ओर था। उन्होंने कहा कि इनमें से एक युवराज देश के सबसे भ्रष्ट परिवार से है, जबकि दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार से है। दोनों ही इस वक्त करोड़ों के घोटाले में जमानत पर बाहर हैं।

Two youths have opened a shop of promises in Bihar PM Narendra Modi

उन्होंने बिहार के मुजफ़्फरपुर में एक चुनावी सभा में दावा किया कि पूरे राज्य में बीजेपी और एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर छठी मैया के अपमान का आरोप भी लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस और ये आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं।

आप मुझे बताइए क्या कोई कभी चुनाव में वोट मांगने के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान बिहार सहन करेगा? उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस.. कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए तो छठी मैया की पूजा एक ड्रामा है, नौटंकी है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता ने हर चुनाव में एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !