नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए. यह बैठक कनाडा के ओंटारियो में हुई। एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत के दृष्टिकोण, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और बंदरगाह आधारित विकास के मुद्दों को हाईलाइट किया गया।
भारतीय विदेश मंत्री के अनुसार बैठक में भरोसेमंद और डायवर्सिफाइड समुद्री मार्गों की जरूरत पर जोर दिया गया। इसके साथ ही शिपिंग इन्फ़्रास्ट्रक्चर और समुद्री गलियारों को मजबूत करने के भारत के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा महत्वपूर्ण समुद्री इन्फ़्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा, समुद्री खतरों- ड*कैती, त*स्करी और गैरकानूनी मछली पकड़ना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जॉइंट एक्सरसाइज जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
