पेरू: पेरू में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 37 लोगों की मौ*त हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बस में 60 यात्री सवार थे। यह हा*दसा बुधवार तड़के पैन-अमेरिकन हाईवे में हुआ। यह सड़क पेरू को चिली से जोड़ती है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक मोड़ में बस एक पिकअप ट्रक से टकरा जाने के बाद फिसलकर ओकोना नदी की ओर खाई में जा गिरी।
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों चालक इस हा*दसे में बच गए। हा*दसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रही है। ओकोना जिले के मेयर वाल्डोर लेरेना ने रेडियो स्टेशन आरपीपी से कहा कि दुर्घटना स्थल के आसपास का इलाका बहुत ऊबड़-खाबड़ है और इस इलाके में पहले भी कई जा*नलेवा हा*दसे हो चुके हैं। पेरू में बस दुर्घटनाएं आम हैं, खास तौर पर रात में और पहाड़ी सड़कों पर। इसका कारण अक्सर खराब सड़कें, तेज रफ्तार और सुरक्षा संकेतों की कमी को माना जाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
