Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रदेश में अब हर महीने लग रहे 10 हजार से अधिक रूफ टॉप सोलर

जयपुर: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेश में स्थापित रूफ टॉप सोलर संयंत्रों की संख्या बुधवार को एक लाख़ से अधिक हो गई है। इस योजना में अब तक जयपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 922, अजमेर विद्युत वितरण निगम में 32 हजार 957 तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 378 रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार राज्य में 1 लाख 257 रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं जिनकी क्षमता 408 मेगावॉट है।

Now more than 10 thousand rooftop solar panels are being installed every month in Rajasthan

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में सौर ऊर्जा को निरंतर बढावा मिला है। इसी का परिणाम है कि रूफ टॉप सोलर लगाने की गति भी तेजी से बढ़ी है।

 

 

 

672 करोड़ की सब्सिडी वितरित:

पीएम सूर्यघर योजना में अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का रूफ टॉप सौर संयंत्र लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। राज्य में अब तक 86,307 उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर लगाने पर 672 करोड़ रूपए की सब्सिडी बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। जयपुर डिस्कॉम में 29,585, जोधपुर डिस्कॉम में 28,490 तथा अजमेर डिस्कॉम में 28,232 उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।

 

 

 

देश में 5वां अग्रणी राज्य:

राजस्थान पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के मामले में गुजरात (6,73,554) महाराष्ट्र (3,33,966), उत्तर प्रदेश (2,73,871) तथा केरल (1,59,193) के बाद देश में 5वां अग्रणी राज्य है। विगत समय में प्रदेश में रूफ टॉप सोलर लगाने की ओर उपभोक्ताओं का रूझान तेजी से बढ़ा है। फरवरी, 2024 में जब यह योजना शुरू हुई थी उस माह प्रदेश में इस योजना में मात्र 37 रूफ टॉप सोलर लगाए गए थे। वहीं अब प्रति माह लगने वाले सोलर संयंत्र की संख्या 10 हजार से भी अधिक हो गई है।

 

 

 

इस साल लगे 77 हजार 254 संयंत्र:

उपभोक्ताओं का रुझान सौर ऊर्जा की और तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अब तक 77 हजार 254 रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। जनवरी में 4,170, फरवरी में 3,416 मार्च में 5,178, अप्रैल में 5,170, मई में 6,937, जून में 8,219 जुलाई में 10,386 अगस्त में 10,085 सितम्बर में 10,241 अक्टूबर में 9,329 तथा नवम्बर माह में अब तक 4,123 उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर लगाए हैं।

 

 

 

राजस्थान डिस्कॉम्स ने किए कई नवाचार:

राजस्थान डिस्कॉम्स ने रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने तथा इसकी स्थापना प्रक्रिया को सुगमता प्रदान करने के लिए कईं नवाचार किए हैं।  कार्मिकों के उत्साहवर्धन के लिए प्रति माह रूफ टॉप सोलर चैम्पियन पुरूस्कार इसी दिशा में कड़ी है। मानक संचालन प्रक्रिया (एस ओ पी ) जारी कर स्थापना प्रक्रिया को सुगम बनाया गया।

 

इसके अन्तर्गत आवेदन करते समय उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लेने, प्लांट स्थापित होने के बाद ही सभी तरह के चार्जेज बिजली बिल के माध्यम से लेने, बढ़ी हुई सुरक्षा राशि नहीं लेने, पीएम सूर्य घर योजना में कनेक्शन के आवेदनों के लिए अलग से प्राथमिकता रखने, मीटर परीक्षण शुल्क एवं नेट मीटरिंग एग्रीमेन्ट आदि की आवश्यकता से उपभोक्ताओं को छूट प्रदान की गई, जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश में रूफ टॉप सोलर लगाने की गति बढ़ी है।

 

 

11 जिलों में आदर्श सौर ग्राम चयनित:

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 11 जिलों में आदर्श सौर ग्राम का चयन किया जा चुका है। यह ग्राम हैं सालासर (चूरू), डाबी (बून्दी), मोर (टोंक), मिश्रोली (झालावाड़), जेठाना (अजमेर), केलवा (राजसमंद), दलोट (प्रतापगढ़), चनाना (झुंझुनू), भावरी (पाली), चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) तथा बसई नवाब (धौलपुर)। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा इन आदर्श सौर ग्रामों के चयन की घोषणा की जा चुकी है। प्रत्येक चयनित आदर्श सौर ग्राम को सामुदायिक सौर गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

 

 

150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना से मिलेगा और बढ़ावा:

राज्य में 150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना से रूफ टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना को और गति मिलेगी। राजस्थान डिस्कॉम्स ने विगत सप्ताह इस योजना की संचालन मार्गदर्शिका जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड ऐसे उपभोक्ता जिनके पास रूफ टॉप संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है उन्हें 150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार उपभोक्ता इस योजना में रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए अपनी सहमति दर्ज करा चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !