नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी 20 शिखर सम्मेलन से अलग इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारत और इटली ने व्यापार, रक्षा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
इसके साथ ही ‘टे*ररिज़्म की फंडिंग का मुकाबला करने के लिए भारत और इटली ने मिलकर एक योजना’ बनाई है। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। उन्होंने लिखा कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और इससे हमारे देशों के लोगों को बहुत लाभ हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
