Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जी20 समिट का समापन, पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या कहा

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है। इस सम्मेलन की अगले साल अध्यक्षता अमेरिका करेगा। समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 बैठक के एक सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का नाम ‘ए फेयर ऐंड जस्ट फ़्यूचर फॉर ऑल- क्रिटिकल मिनरल्स, डीसेंट वर्क, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस’ था। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल अपनाना होगा, जिसमें सतत विकास, भरोसेमंद व्यापार और पारदर्शी वित्त व्यवस्था हो, ताकि तरक्की का फायदा हर इंसान को पहुंचे।

 

G20 Summit concludes PM Modi say about Artificial Intelligence

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए होनी चाहिए और यह सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल दुनिया की भलाई के लिए होना चाहिए और इसके लिए वैश्विक समझौते की जरूरत है। नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में टैलेंट मोबिलिटी पर हुई प्रगति का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने एक प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जी20 को ‘ग्लोबल फ़्रेमवर्क फॉर टैलेंट मोबिलिटी’ विकसित करना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !