Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के कारण भारत में एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: इथियोपिया में हायली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने का असर भारतीय उड्डयन क्षेत्र पर देखा जा रहा है। एयर इंडिया ने अपनी 11 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि एयर इंडिया की ये फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं क्योंकि हम उन एयरक्राफ़्ट की सावधानी से जांच कर रहे हैं जो हायली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद कुछ खास जगहों के ऊपर से गुजरे थे।

Several Air India flights to India cancelled due to volcanic eruption in Ethiopia

पूरे नेटवर्क में हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को उनकी फ्लाइट की स्थिति के बारे में अपडेट दे रही हैं और होटल में ठहरने की जगह सहित तुरंत मदद दे रही हैं। हम जल्द से जल्द दूसरी यात्रा का इंतजाम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए अफसोस जताया है और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को अपनी बड़ी प्राथमिकता बताया है।

ये उड़ानें हुई रद्द:

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में AI 106 – नेवार्क–दिल्ली, AI 102 – न्यूयॉर्क (JFK)–दिल्ली, AI 2204 – दुबई–हैदराबाद, AI 2290 – दोहा–मुंबई, AI 2212 – दुबई–चेन्नई, AI 2250 – दम्मम–मुंबई और AI 2284 – दोहा–दिल्ली शामिल हैं।

घरेलू उड़ानों में AI 2822 – चेन्नई–मुंबई, AI 2466 – हैदराबाद–दिल्ली, AI 2444 / 2445 – मुंबई–हैदराबाद–मुंबई और AI 2471 / 2472 – मुंबई–कोलकाता–मुंबई शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !