Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालय विकास के लिए एकत्रित की 51 हजार की राशि

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर अरनिया के ग्रामवासियों ने जन सहयोग से गांव के सरकारी विद्यालय के भौतिक विकास हेतु कदम बढ़ाया है। ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग की भावना के तहत 51 हजार की राशि एकत्रित की है। उक्त राशि का चैक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करवाने हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना शर्मा ने एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सुपुर्द किया।

 

51,000 collected for school development in sawai madhopur

 

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पहल जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजनांतर्गत 40 प्रतिशत जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात में 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि ग्रामवासियों के इस सहयोग से अब विद्यालय को राज्य सरकार से अतिरिक्त 76 हजार 5 सौ का अनुदान प्राप्त होगा।

 

 

 

इस प्रकार विद्यालय के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 5 सौ की राशि भौतिक विकास कार्यों हेतु स्वीकृत होगी। इस राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर एवं अन्य भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली इत्यादि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !