Sunday , 7 June 2026
Breaking News

थाईलैंड में 300 सालों में सबसे भीषण बारिश, बाढ़ से डूबे शहर

थाईलैंड: थाईलैंड में भारी बारिश की वजह से कई शहर और कस्बे भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 18 लोगों की मौ*त हो गई है और सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को नावों और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने को कहा है। पिछले हफ्ते देश के दक्षिण के दस प्रांतों में बाढ़ आई है, जिसमें मलेशिया की सीमा से लगे बिजनेस हब हाट याई शहर में 300 सालों में सबसे ज्यादा, एक ही दिन में 335 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Thailand receives its heaviest rainfall in 300 years

बाढ़ वाले इलाकों से जो तस्वीरें आ रही हैं उसमें शहर में गाड़ियां और घर डूबे नजर आ रहे हैं। परेशान लोग अपनी छतों पर राहत और बचाव का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बारिश ने पड़ोसी देशों में भी तबाही मचाई है। वियतनाम में एक हफ्ते में म*रने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है, जबकि मलेशिया में, 19,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। थाईलैंड में 20 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार ज्यादातर लोग अलग-थलग हैं और उन्हें मदद मिलने में मुश्किलें आ रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !