हॉन्ग कॉन्ग: हॉन्ग कॉन्ग में कई ऊंची इमारतों में लगी भीषण आग में कई लोगों की मौ*त हो गई और कई लापता हैं। इस हा*दसे में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 45 लोग गंभीर हालत में हैं। इसके अलावा 279 लोग लापता हैं। आग बुधवार को स्थानीय समयानुसार 2:51 बजे वांग फुक कोर्ट में लगी, जो हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो जिले स्थित एक बड़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो एक निर्माण कंपनी के निदेशक हैं और एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंट है।
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मृ*तकों के प्रति संवेदना जताई है। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि खिड़कियों को पॉलीस्टाइरीन बोर्ड से बंद पाया गया, जहां मरम्मत का काम चल रहा था। इससे आग बहुत तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि आग बांस की मचान के जरिए भी तेजी से फैली और पास की इमारतों तक पहुंच गई।
आज सुबह भी कुछ टावर ब्लॉकों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है, लेकिन आठ में से चार इमारतों में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। दमकल विभाग का कहना है कि आग को पूरी तरह काबू करने में आज का पूरा दिन लग सकता है। हांगकांग अग्निशमन सेवा विभाग ने इस आग को लेवल-5 अलार्म घोषित किया है, जो सबसे गंभीर श्रेणी है। हॉन्ग कॉन्ग में लेवल-फाइव आग लगे हुए 17 साल हो चुके हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
