Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

करन्ट लगने से हुई मृत्यु में 10 लाख 28 हजार का क्लेम हुआ पारित

करन्ट लगने से हुई मृत्यु में 10 लाख 28 हजार का क्लेम हुआ पारित

अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाई माधोपुर ने एक घातक दुर्घटना के मामले में वादीगण को प्रतिवादीगण जयपुर डिस्कॉम से 10 लाख 28 हजार 272 रूपये दिलाने का अवार्ड पारित किया है। प्रकरण के तथ्यों के अनुसार मीना उर्फ मेवा देवी व उसके बच्चों ने सहायक अभियन्ता जयपुर डिस्कॉम, चौथ का बरवाड़ा व अन्य के विरूद्व वाद पेश किया था। राम अवतार के खेत में होकर जयपुर डिस्काॅम ने कुस्तला में भोपा बस्ती को घरेलू कनेक्शन दे रखे थे। जिसके विद्युत तारों को नीचे झूलते हुए छोड़ रखा था एवं बीच में कोई पोल नहीं लगा रखा था। जो कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही थी। इस बाबत ग्राम वासियों ने कनिष्ठ अभियंता व लाईनमैन को शिकायत भी कर दी थी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण 19 सितम्बर 2020 को सुबह 8 बजे राम अवतार उन झूलते हुये तारों के सम्पर्क में आ गया व उसकी मृत्यु हो गई।

 

गाइड प्रशिक्षण 7 फरवरी से

टोंक, सवाई माधोपुर, करौली जिले के स्टेट लेवल राज्य स्तरीय गाइड प्रषिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा 2022 में प्रोविजनल चयनित सवाई माधोपुर क्षेत्र के राज्य स्तरीय अभ्यर्थी राज्य स्तरीय गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन 7 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 4ः30 बजे तक रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल राज पैलेस में किया जाएगा।

 

Claim of 10 lakh 28 thousand passed in case of death due to electrocution in sawai madhopur

 

 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण पखवाड़ा का हुआ आयोजित

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जिले में वंचित परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 3 फरवरी से हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिले में योजना में जुड़ने से वंचित रहे परिवारों को योजना में जोड़ने के लिए जिला कलक्टर के नेतृत्व में यह पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पेड केटेगरी में जो भी परिवार योजना में पंजीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें 3 फरवरी से 16 फरवरी तक पखवाड़ा अयोजित कर जोड़ा जा रहा है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा जनआधार धारकों की सूची तैयार की गई है व रणनीतिपूर्वक ग्रामवार, पंचायतवार पंजीकरण किए जाने हेतु माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

 

इसके लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही उप खंड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, महिला सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता को योजना में जुड़ने से वंचित रहे परिवारों को जोडने के लिए पाबंद किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पखवाड़े को सफल बनाने के लिए गंगापुर सिटी में एसडीएम की अध्यक्षता में रणनीति बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में बीसीएमओ डॉ. बत्ती लाल मीना, बीपीएम मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए।

 

रिसर्च मेथाडोलाॅजी पर कार्यशाला कल 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में 4 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे से रिसर्च मेथाडोलॉजी विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह एवं कार्यशाला के संयोजक डॉ. अमर नाथ अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के सह आचार्य डॉ. आर के टेलर मुख्य वक्ता के रूप में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए अनुसन्धान सम्बन्धी विभिन्न आयामों की नवीन विधियों से सहभागियों का परिचय करायेंगें। डॉ. टेलर वाणिज्य एवं प्रबंध विषय के ख्याति प्राप्त लेखक एवं इस विषय के विशेषज्ञ हैं। कार्यक्रम महाविद्यालय के दक्षिणी परिसर के स्मार्ट क्लास रूम में होगा। महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य छात्र-छात्राएं एवं अन्य महाविद्यालय के संकाय सदस्य, छात्र छात्राएं इसमें भाग लेने के लिए अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकेंगे।

 

देवनारायण जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

छाण में गुजर समाज सत्ताईसा द्वारा आयोजित भगवान देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडार विधायक अशोक बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान विधायक बैरवा ने भगवान देवनारायण एवं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए और समाज की मांग पर विधायक कोष से 10 लाख रूपये सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया और आव्हान किया कि आपसी भाईचारा, सौहार्द, प्रेम बना रहे और समाज तरक्की करता रहे।

 

इस दौरान उनके साथ डाॅ. बालाराम गुर्जर, बालमुकुंद गुर्जर कृषि मंडी अध्यक्ष खंडार, युगराज चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी खंडार, गिर्राज बागडी एडवोकेट, कमलेश गुजर जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, रामजीलाल गुजर सरपंच दूमोदा, पिन्टू सिंह गुजर सोसायटी अध्यक्ष, एलान खान अध्यक्ष मंडी छाण, ब्रजेश बैरवा सरपंच अल्लापुर, राजेश बैरवा जिला परिषद सदस्य, मुख्त्यार खान अध्यक्ष, रमेश गोयल पूर्व सरपंच बहरावण्डा खुर्द, सत्यनारायण सिंघल अध्यक्ष अग्रवाल समाज समैत अन्य गणमान्य नागरिक बंधु मौजूद थे।

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किडनी में गांठ (PCKD), पथरी (Kidney stone and Gall bladder Stone), पाइल्स, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, गेहूं से एलर्जी (Wheat Allergy), एलर्जी (धूल मिट्टी, मौसम परिवर्तन), डायबिटीज, थायराइड प्रोस्टेट(BPH), माइग्रेन, पुरुषों से संबंधित रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं अन्य सभी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया +91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !