Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रक्षाबंधन पर नया स्मार्टफोन खरीदने वाली महिलाओं को नगद भुगतान सीधे खाते में करने का तोहफा दे सकते हैं सीएम गहलोत

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं को स्मार्टफोन और 3 साल तक इंटरनेट फ्री देने के वादे को पूरा करने और टेंडर करने में भ्रष्टाचार का आरोप ना लगे। ऐसे में सीएम गहलोत ने महिलाओं को अपना पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदने के लिए नगद राशि देने का फैसला किया है। शुक्रवार को सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के हौद गांव में महंगाई राहत शिविर में सीएम गहलोत ने यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन खरीदने को लेकर टेंडर में विभिन्न प्रकार की परेशानियां आ रही है।

 

 

एक ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने पर सरकार पर प्रतिपक्ष आरोप भी लगा सकता है। इन सब आरोप से बचने के लिए सीएम गहलोत ने नकद राशि देने का मन बनाया है। यह राशि कितनी होगी अभी तय नहीं हो पाई है। लेकिन यह तो तय माना जा रहा है कि जो महिला नया स्मार्टफोन खरीदेगी, उसे सरकार भरपाई करने के लिए राशि का भुगतान सीधे खाते में करेगी। सीएम गहलोत के सामने अब समस्या यह आ रही है कि उसे कौन सा फोन खरीदना है, कितना पैसा वापस मिलेगा, इसको लेकर निश्चित तौर पर विवाद हो सकता है।

 

CM Gehlot can give the gift of cash payment directly to the account of women who buy a new smartphone on Raksha Bandhan

 

अब चाहे कुछ भी हो। लेकिन सीएम गहलोत ने चुनाव से पहले महिलाओं को स्मार्टफोन का तोहफा देने की जो घोषणा की है, उसे पूरी करने का यह नया तरीका निकाला है। पहले चरण में 40 लाख स्मार्टफोन देने की योजना बनाई है। जिस प्रकार से सीएम गहलोत ने महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर देने का जो वादा किया था। उसकी पहली किस्त 60 करोड़ सीधे लाभार्थी महिला के खाते में डाली गई। हाल ही में किसानों के दुधारू पशुओं को लंपी बीमारी हुई मौत का मुआवजा 160 करोड़ की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित करने का काम करने के बाद सीएम गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन का भुगतान भी एक साथ कर नया संदेश देने का काम का मन बना लिया है। प्रदेश में ईडी की जांच चल रही है। इस बीच महिलाओं को स्मार्टफोन का नगद भुगतान उनके खातों में करने की बात कहकर सीएम गहलोत ने यह जता दिया है कि सरकार स्मार्टफोन खरीदने के टेंडर कमीशन लेने के आरोप से दूर रहना चाहती है। विपक्ष अब सरकार और उनके अधिकारियों पर किसी भी तरह का लांछन नहीं लगा पाएंगे। यही कारण है कि महिलाओं को नया स्मार्टफोन खरीदने का भुगतान सीधे खातों में करने की रणनीति पर सरकार के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर 40 लाख महिलाओं को यह तोहफा दिया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !