Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में होगी मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं के मतों की गणना की व्यवस्था के संबंध में शनिवार को काउंटिंग ऑब्जवर्स परिमल सिंह, रूही खान, विजया कृष्णन एवं महेश कुमार चौधरी ने 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस दौरान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतों की गणना के संबंध में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया की विडियोंग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी रिटर्निंग अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मतगणना परिसर में पूर्ण रूप से साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने लाईट जाने पर उसे तुरन्त जनरेटर पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया त्वरित गति से करने के निर्देश दिए।

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 के 5 लिए 25 नवम्बर को हुए मतदान की गणना 3 दिसम्बर को होगी। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस की ओर से पूरे इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर, 2023 प्रातः 8 बजे से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गंगापुर के 245 मतदान केन्द्रों की मतगणना भू-तल पर बनाए गए मतगणना कक्ष 18 में ईवीएम टेबल 13, डाक मतपत्र व ईपीबी 3 टेबल, ईटीपीबीएस 1 टेबल, वीसीबी 1 टेबल पर 19 राउण्ड में की जाएगी।

 

वहीं विधानसभा क्षेत्र बामनवास के 239 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर बनाए गए मतगणना कक्ष 27 एवं 28 में ईवीएम टेबल 13, डाक मतपत्र व ईपीबी 3 टेबल, ईटीपीबीएस 1 टेबल, वीसीबी 1 टेबल पर 19 राउण्ड में की जाएगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर के 242 मतदान केन्द्रों की मतगणना भू-तल पर बनाए गए मतगणना कक्ष 14 में ईवीएम टेबल 13, डाक मतपत्र व ईपीबी 3 टेबल, ईटीपीबीएस 1 टेबल, वीसीबी 1 टेबल पर 19 राउण्ड में की जाएगी तथा विधानसभा क्षेत्र खण्डार के 248 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल मतगणना कक्ष 22 में ईवीएम टेबल 13, डाक मतपत्र व ईपीबी 3 टेबल, ईटीपीबीएस 1 टेबल, वीसीबी 1 टेबल पर 20 राउण्ड में की जाएगी।

 

Counting of votes will take place in Mahatma Gandhi Government School, Shahunagar Sawai Madhopur

 

प्रवेश व्यवस्था:- गणना कार्य हेतु समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी विद्यालय के मुख्य द्वार (गेट नं. 1) से होते हुए मतगणना भवन के मुख्य द्वार से प्रवेश करेगें। अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणन अभिकर्ता विद्यालय भवन मुख्य द्वार गेट नम्बर 1 से प्रवेश कर विद्यालय के मैदान की ओर खुलने वाले चैनल गेट से मतगणना भवन में प्रवेश करेगें। मीडियाकर्मी विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट संख्या 1) से प्रवेश कर प्राचार्य कक्ष के सामने टेन्ट वाले मीडिया प्रकोष्ठ में प्रवेश करेगें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों की सुरक्षा जांच की जाएगी। ताकि कोई व्यक्ति अवांछित सामग्री नहीं लेकर मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकें। इसके लिए परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार एवं भवन के चैनल गेट, प्रवेश द्वार पर जांच के लिए आवश्यक उपकरण एवं पुलिस कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।

 

वाहन पार्किंग व्यवस्था:- गणना सुपरवाईजर और गणन सहायक एवं मतगणना से जुड़े अन्य राजकीय कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग गेट नं. 2 के दांयी ओर पार्किंग स्थल में रहेगी। मतगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारीगण के वाहनों की पार्किंग महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के फुटबॉल मैदान में नव निर्मित कक्षों के सामने खाली मैदान में की जाएगी। अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता गणन अभिकर्ता एवं मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर के सामने स्थित खेल मैदान में रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !