Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मेलोडीः पीएम मोदी की तस्वीर के साथ इटली की पीएम की पोस्ट, 2 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़

कॉप – 28 शिखर सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को यूएई में हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें भारत का पक्ष रखा और 2028 में सम्मेलन की मेजबानी की पेशकश की है।

भारत लौटने के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई में कॉप – 28 सम्मेलन से इतर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस, इसराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के शासक अब्दुल्ला द्वितीय, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठकें की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा, ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन, स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भी मुलाक़ात की है।

Melody Italy PM Giorgia Meloni's post with PM Narendra Modi's picture gets more than 2 crore views

लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लेकर की गई एक पोस्ट खूब चर्चा में है।यह पोस्ट इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के हैंडल से की गई है। मेलोनी ने अपनी इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई एक सेल्फ़ी को शेयर किया है, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को गुड फ्रेंड यानी अच्छा दोस्त बताया।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के इस ट्वीट पर क़रीब 16 घंटे बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, “दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद है।” हालांकि इनसे इतर सबसे अधिक चर्चा उस हैशटैग की हो रही है जिसे मेलोनी ने अपने ट्वीट में शेयर किया है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपनी इस पोस्ट में मोदी और मेलोनी को मिलाते हुए हैशटैग मेलोडी #Melodi लिखा और यह सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया है।

यह ट्वीट इतना पसंद किया गया कि इसे अब तक दो करोड़ यूज़र्स देख चुके हैं जबकि लगभग 50 हज़ार लोगों ने इसे रीट्वीट किया तो 15 हज़ार लोगों ने इस पर कमेंट किया है। वहीं इसे लाइक करने वालों की संख्या भी क़रीब 2.7 लाख हो गई है। नरेंद्र मोदी फैन नामक ट्वीटर हैंडल से दोनों प्रधानमंत्रियों की सेल्फ़ी लेती एक और तस्वीर ट्वीट की गई।

तो एक यूज़र ने लिखा कि “विश्व नेताओं को हल्के मूड में देखना वाकई अच्छा है।” वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, “इटली से संबंध अच्छे हो रहे हैं।”

पीएम मोदी ने भी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कॉप – 28 सम्मेलन के मौक़े पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ मुलाक़ात। मुझे समृद्ध और चिरस्थायी भविष्य के लिए भारत और इटली के संयुक्त प्रयासों पर भरोसा है।”

 

(सोर्स – बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !