Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मध्य प्रदेश कफ सिरप मामला: श्रीसन फार्मा के मालिक गिर*फ्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन को गिर*फ्तार किया है। इस कंपनी पर दूषित कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ़’ बनाने का आरोप है, जिसकी वजह से राज्य में कम से कम 20 बच्चों की मौ*त हो चुकी है। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि छिंदवाड़ा से रवाना हुई एसआईटी ने श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को गिर*फ्तार कर लिया है। चेन्नई में उनकी मेडिकल जांच और आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Madhya Pradesh cough syrup Srisan Pharma owner News update 09 Oct 25

फिर उन्हें छिंदवाड़ा लाया जाएगा। छिंदवाड़ा में बच्चों की कफ सिरप पीने और फिर किडनी फेल होने से हुई मौ*त के मामले में 5 अक्टूबर को 12 सदस्य का विशेष जांच दल बनाया गया था। परासिया में सात सितंबर से एक-एक कर कई बच्चों की मौ*त हो रही थी। छह बच्चों की मौ*त के बाद प्रशासन हरकत में आया और 23 सितंबर को इस तरह हो रही बच्चों की मौ*त पर अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्चों की मौ*त कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से हो रही है।

यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में श्रीसन फार्मास्युटिकल्स कंपनी बनाती थी। यह सिरप छिंदवाड़ा और आसपास के कस्बों में बिक्री के लिए उपलब्ध था। तमिलनाडु ड्र*ग कंट्रोल विभाग की रिपोर्ट में इस कंपनी के सिरप के एक बैच में 48.6 प्रतिशत डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया। यह वही ‘ज*हरीला’ रसायन है, जिससे पहले भी गाम्बिया, उज्बेकिस्तान और भारत में बच्चों की मौ*त हो चुकी है।

इस रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश ड्र*ग कंट्रोल विभाग ने शनिवार चार अक्टूबर को कफ सिरप पर प्रति*बंध लगा दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी, कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के संचालकों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !