चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सास बहू सम्मेलनों का आयोजन शुरू हो चुका है। जिले में परिवार नियोजन को बढावा देने के लिए मिशन परिवार विकास चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब सास बहू को छोटे परिवार के फायदे बता कर परिवार नियोजन के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सम्मेलनों में सासों और बहुओं ने अपनी भागीदारी निभाई और बढ-चढ कर भाग लिया। आपस में अपनी समझ बढाने के लिए बातचीत की। महिलाओं ने अपने मन में उठे सवालों के बारे में भी पूछा और जानकारी ली।इस दौरान गर्भनिरोधक साधनों को जो महिलाएं अपनाना चाहती हैं। उनसे जुडी सभी प्रकार की बातें उन्होंने एएनएम से जानी। एएनएम व आशा सहयोगिनियों ने विभाग की ओर से उपलब्ध साधनों की जानकारी दी साथ ही स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ भ्रांतियों को दूर करने कर प्रयास भी किया।
यहां-यहां हुए आयोजन:-जिले के पांचों ब्लाॅकों के विभिन्न गांवों में सम्मेलनों का आयोजन हुआ। सवाई माधोपुर ब्लाॅक में सोलपुर, भूरी पहाडी में, खंडार ब्लाॅक मेें काला कुआं बलवंत खुर्द, कुशालीपुरा, बालेर, परसीपुरा, पादरा, मुकुंदपुरा, खंडार, चितारा, पावंडी में, बौंली ब्लाॅक में पट्या, बास टोरडा, लाखनपुर खोरी में, बामनवास ब्लाॅक में नागतलाई, टोडा, लिवाली, गुर्जर बडौदा, पिपलाई, सुकार में, गंगापुर सिटी में अमरगढ, हबीबपुर, वेणीपुर, वजीरपुर, सहजपुर, अरनिया, बाडगुडी, टटवाडा में सम्मेलनों का आयोजन हुआ।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया