जिले में कम बारिश होने की वजह से किसानों को उनके खेतों में बोई गई फसल विशेषकर उड़द की फसल में लगे रोग के कारण चिंताएं बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस बार विशेष किस्म का रोग लगने से फसल के पत्ते पीले पड़ जाते हैं तथा कई तरह की दवाइयों का छिडकाव करने के बावजूद भी फसलों का कोई उपचार नहीं हो पा रहा है। इस रोग की वजह से पत्ते पीले पडने के बाद धीरे-धीरे झड़ जाते हैं तथा फली में दाना नहीं बनता है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। सामान्यता फली में 45 दिन के बाद दाना आ जाता है पर इस बार 2 माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी दाना नहीं लग रहा है। किसान रशीद खान और हुसैन खान के अनुसार फसलों में खराबा 80 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है। आटून, शेरपुर, ओलवाडा, डेकवा, बरवाडा, करमोदा, सूरवाल, करेला, नींदडदा, दुब्बी, पढ़ाना, रामड़ी, घुडासी, सहित कई गांवों में फसलें खराब होने से किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया