Monday , 17 August 2026
Breaking News

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी (Lottery) को राज्य सरकार (Govt of Rajasthan) ने अचानक स्थगित (Postponed) कर दिया है। 17 और 18 अगस्त को होने वाली लॉटरी अब 17 और 18 सितंबर को होगी। वहीं, सोमवार को प्रदेश के 309 शहरी निकायों के 10,245 वार्डों की आरक्षण लॉटरी होगी।

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पहले 17 अगस्त को पंचायत समिति प्रधान (Panchayat Samiti Pradhan), पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सदस्य और जिला परिषद (Zila Parishad) सदस्यों के वार्डों की लॉटरी होनी थी, जबकि 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी प्रस्तावित थी। अब प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के वार्डों की लॉटरी 17 सितंबर, जबकि सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 18 सितंबर को होगी।

लॉटरी स्थगित होने के कारणों पर चर्चा:

पंचायतीराज विभाग (Panchayat Raj Department) ने लॉटरी स्थगित करने के पीछे स्पष्ट कारण नहीं बताया है। विभाग के आदेश में पंचायतीराज चुनाव शहरी निकायों के बाद दूसरे चरण में होने की संभावना और हाईकोर्ट के नवंबर तक चुनाव कराने के निर्देशों की पालना का हवाला दिया गया है।

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

OBC आरक्षण को लेकर भी विवाद:

पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में OBC को 21 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। ऐसे में लॉटरी अचानक एक महीने आगे बढ़ाए जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव टालने की कोशिश बताया है।

विधानसभा सत्र को भी माना जा रहा कारण:

20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र (Rajasthan Assembly Session) को भी लॉटरी स्थगित करने की वजह माना जा रहा है। विपक्ष विधानसभा में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों में OBC आरक्षण का मुद्दा उठा सकता है। लॉटरी टलने से आरक्षण का पूरा डेटा फिलहाल सामने नहीं आएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की नजर:

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी का परिणाम मिलते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से पहले पंचायती राज चुनाव करवाए जाने हैं।

वहीं, 17 अगस्त को प्रदेश के 309 शहरी निकायों के 10,245 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इनमें SC, ST और OBC के लिए वार्डों का आरक्षण तय होगा। इस बार 3,356 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Senior Citizen SBi Bank Money Mumbai Rajasthan Police Jaipur 13 Aug 26 Vikalp Times

90 साल के पूर्व जज से 2.50 करोड़ की ठ_गी, 15 दिन तक रखा डिजिटल अरे_स्ट

जयपुर: साइबर ठ_गों ने 90 वर्षीय पूर्व जिला जज (Judge) को डिजिटल अरे_स्ट कर करीब …

mayoral post reserved for OBC woman in kota Rajasthan Vikalp Times

कोटा में आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण, मेयर पद OBC महिला के खाते में

कोटा: स्थानीय निकाय चुनावों (Local body elections) को लेकर हुई आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) के …

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian …

Udaipur ACB Trap Salumbar food safety officer Rajasthan news 12 Aug 26 Vikalp Times

‘पैसे दो, वरना जेल भेज दूंगा’…10 हजार रि_श्वत लेते फूड सेफ्टी ऑफिसर ट्रैप

उदयपुर/सलूंबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सलूंबर (Salumbar) में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा …

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !