Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पत्थर की खदान ढही, युवक द*बा, पत्थरों के नीचे द*बी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

जयपुर: जयपुर में आज सुबह पत्थर की खदान ढह गई। यह खदान 100 फीट ऊंचाई से गिरी है। चट्टानों के पत्थरों के नीचे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली दब गए है। हा*दसे में पत्थर के नीचे दबने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर घायल हो गया है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

Stone mine collapse in jaipur rajasthan

 

हेड कॉन्स्टेबल निरजंन ने बताया कि यह हा*दसा हरमाड़ा के दादर बावड़ी इलाके में हुआ है। दादर बावड़ी डूंगरी में पत्थर की खदान है। आज सुबह करीब 8 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थर भरने के लिए खदान पर गई थी। पत्थर भरते समय अचानक खदान ढह गई। करीब 100 फीट ऊंचाई से चट्टानें तेजी से नीचे आकर गिरने लगी। चट्टानों के बड़े पत्थर ढह कर आते देखकर वहां मौजूद ट्रेक्टर-ट्रॉली के दोनों ड्राइवर व दो मजदूर अपनी जा*न बचाने के लिए भागे। पत्थर के नीचे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर सरदार मल गुर्जर (34) भी दब गया।

 

 

 

वहां मौजूद साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। पत्थर के गिरने से उसके पैर में फ्रेक्चर आ गया। हरमाड़ा थाना पुलिस खदान ढहने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस चेतक में मौजूद कॉन्स्टेबल राजकुमार ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत घायल ड्राइवर सरदार मल गुर्जर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !