Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विद्यालय में फर्नीचर क्रय हेतु दिए 1 लाख 11 हजार रुपये

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर एक बार फिर सरकारी विद्यालय के भौतिक विकास के लिए एक प्रशंसनीय उदाहरण सामने आया है। भामाशाह के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया के प्रधानाचार्य विजय कुमार सांखला द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनसे किए गए वायदे के अनुरूप विद्यालय मे विद्यार्थियों के बैठने हेतु फर्नीचर क्रय करने के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

1 lakh 11 thousand rupees given for purchasing furniture in the school in sawai madhopur

 

 

यह सहयोग ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती सामाजिक चेतना और सहभागिता को दर्शाता है। उक्त सहयोग राशि का चेक प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया। इस अवसर पर सीडीईओ मीना लसाडिया एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं सहायक निदेशक समसा कालूराम बैरवा उपस्थित रहे। एडीपीसी दिनेश गुप्ता ने बताया कि उक्त योजना के प्रावधानों के अनुसार जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात मे राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है।

 

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह द्वारा दिए गए 1 लाख 11 हजार रुपये के सहयोग से विद्यालय को राज्य सरकार से लगभग 1 लाख 66 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय विकास हेतु कुल 2 लाख 77 हजार रुपये की राशि उपलब्ध हो सकेगी। प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने हेतु फर्नीचर क्रय सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !