Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बोदल की ओघाड़ पुलिया हा*दसों को दे रही न्योता

सवाई माधोपुर: शिवपुरी–ग्वालियर सवाई माधोपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-552 को जोड़ने वाले बोदल गांव के समीप स्थित ओघाड़ पुलिया जिसका विगत दिनों बरसात के मौसम में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गोठवाल ने वन मंत्री संजय शर्मा के साथ निरीक्षण कर आम जन को मीडिया के माध्यम से ये संदेश दिया कि उन्होंने पुलिया को नए सिरे से बनवाने के लिए मंत्री से गुहार लगाई है, और अगले ही दिन क्षेत्र में भारी बारिश हुई ओर औघाड़ पुलिया बह गई।

 

Bodal Oghad culvert is inviting accidents in sawai madhopur

 

पुलिया क्षतिग्रस्त (बहने) होने के बाद विधायक गोठवाल फिर लवाजमे के साथ मौके पर गए और क्षतिग्रस्त पुलिया को अस्थाई कच्चे पक्के काम करवाकर चालू करवा दिया, जो कि 6 माह गुजर जाने के बाद भी वैसे की वैसे ही है। बल्कि उस समय जो अस्थाई आवागमन चालू करने के लिए मिट्टी डाली गई थी वो भी धीरे-धीरे हट गई और पुलिया फिर गहरे गड्ढों में परिवर्तित हो गई जो अब गंभीर हाद*सों को आमंत्रण दे रही है। वर्तमान में हालात यह हैं कि पुलिया पर केवल खानापूर्ति के तौर पर लिपापोती कर दी गई, जिसे निर्माण का नाम दे दिया गया।

 

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक जितेंद्र गोठवाल ने मौके पर आकर केवल वाहवाही लूटी, जबकि स्थायी और सुरक्षित समाधान आज तक नहीं किया गया। मौके पर देखा गया कि पुलिया से आवागमन तो चालू कर दिया गया है, लेकिन क्षतिग्रस्त संरचना, कमजोर मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यहां हर समय हा*दसे का खतरा बना हुआ है। पुलिया पर जहां मिट्टी कम है, गड्ढा है। उसे साइड सेफ्टी के हिसाब से कुछ भी नहीं लगा रखा है। ऐसे में यदि आमने-सामने से कोई वाहन आता है विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और रात के समय गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह पुलिया जा*नलेवा साबित हो सकती है।

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया का पूर्ण निर्माण नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हा*दसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द स्थायी निर्माण कराकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !