Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सर्वसम्मति से राजेश शर्मा बने पुनः आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के जिला सचिव राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार मजबूती और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को पुनःसंगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 

Rajesh Sharma unanimously re-elected as the District President of IFWJ Sawai Madhopur

मनोनयन के बाद संगठन के बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन ने भविष्य में एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी को धनयवाद ज्ञापित करतेव हुए कहा की मैं संघठन में निष्ठा से सभी को साथ लेकर काम करूंगा और हम सब मिलकर पत्रकार हितो को सर्वोपरि रखकर संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जायेगे। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं एवं प्रशासन व मीडिया के बीच आपसी समन्वय के अभाव को देखते हुए शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलने तथा कोर कमेटी के गठन का भी निर्णय लिया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !