Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अनुपयोगी सामग्री के ऑक्शन में जयपुर डिस्कॉम ने तोड़ा वर्षों का रिकॉर्ड

जयपुर: जयपुर डिस्कॉम ने अनुपयोगी सामान का निस्तारण कर इस वित्तीय वर्ष में अब तक रिकॉर्ड 104 करोड़ रूपए से अधिक का राजस्व अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है। निगम के 13 वृत्त भंडारों में अनुपयोगी सामान (स्क्रेप मैटेरियल) के ऑक्शन से प्राप्त यह विगत कई वर्षों में सर्वाधिक राशि है। उल्लेखनीय है कि निगम के वृत्त भंडारगृहों में अनुपयोगी ट्रांसफार्मर, लकड़ी के बॉक्स, पुराने वीसीबी, मीटर, खराब ऑयल, नाकारा वाहन, पुरानी केबल, लोहे के ड्रम आदि अनुपयोगी विद्युत उपकरण एवं सामग्री रहती है।

 

Jaipur Discom breaks years old record in auction of unusable material

 

डिवीजन एवं सब डिवीजन कार्यालयों के माध्यम से नाकारा सामान सहायक भंडार नियंत्रक कार्यालय में जमा होता है और यहीं से ऑक्शन कर प्रतिमाह उसका निस्तारण होता है। कई बार अधिकारी अन्य दैनिक कार्यों में उलझे होने के कारण समय से ऑक्शन नहीं कर पाते। जिससे सामान जंग खाता है और राजस्व प्राप्त होने में विलम्ब होता है। डिस्कॉम प्रबंधन ने मुख्य अभियंता (पदार्थ प्रबंधन), अधीक्षण अभियंता (निरीक्षण एवं भंडार) को अनुपयोगी सामान के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

 

मुख्यालय की निरीक्षण एवं भंडार विंग ने वृत्त कार्यालयों से संपर्क कर फील्ड में पड़े नीलामी योग्य स्क्रेप मैटेरियल की सर्वे रिपोर्ट तैयार करने और नियमित ऑक्शन प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग की। इसी का नतीजा रहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान निगम के सभी सर्किलों में जहां क्रमशः कुल 115 एवं 185 ऑक्शन ही हो पाए थे। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनवरी माह तक कुल 221 ऑक्शन हो चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अभी दो माह और शेष हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !