Friday , 4 September 2026
Breaking News

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई

जयपुर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा आधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन करें।

 

The last date for the post-matric scholarship scheme has been extended till February 28.

 

गहलोत ने कहा कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय (नवीन) या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने, राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विधार्थियों द्वारा पेपरलैस ऑनलाईन आवेदन पंजीकरण कर आवदेन करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। मंत्री ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।

 

 

 

 

उन्होंने कहा शिक्षण संस्थाएं अपनी संस्था से संबंधित सूचनाएं एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति करना सुनिश्चित करें। सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जांच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जाए। आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें। गहलोत ने कहा कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, अब विद्यार्थी 28 फरवरी तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे। साथ ही संस्था द्वारा भी अपनी सूचनाएं पोर्टल पर 28 फरवरी तक अद्यतन की जा सकेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !