Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सांसद पप्पू यादव 1995 के एक मामले में गिर*फ्तार

बिहार: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके घर से गिर*फ्तार किया है। पप्पू यादव को गिर*फ्तार करने के लिए पटना पुलिस शुक्रवार की रात उनके मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची थी। पटना के एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 1995 का एक मामला है, बीएनएस के स्थान पर जो पहले आईपीसी थी, उसकी धारा 419 (गलत पहचान बताकर धो*खाधड़ी), 420 (धो*खाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति सौंपने के लिए प्रेरित करना), 468 (धो*खा देने के मकसद से फ*र्जी दस्तावेज बनाना), 448 (किसी के घर में अ*वैध रूप से प्रवेश), 506 (आ*पराधिक ध*मकी) और 120बी (आप*राधिक सा*जिश) के तहत गिर*फ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

MP Pappu Yadav Patna Police Bihar News 07 Feb 26

यह गर्दनीबाग थाने का मामला है। इसमें न्यायालय द्वारा ट्रायल केस चल रहा था, जिसमें सांसद को उपस्थित होना था लेकिन वे तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण उनकी गिर*फ्तारी की जा रही है। पहले पप्पू यादव ने रात का हवाला देते हुए पुलिस के साथ जाने से इनकार किया। हालांकि, देर रात उन्हें गिर*फ्तार कर लिया गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पप्पू यादव ने कहा कि कुछ ठीक नहीं कि मेरे साथ क्या होगा, मेरी तबियत ठीक नहीं है।

पटना की विशेष अदालत ने कुछ दिन पहले करीब 31 साल पुराने एक मामले में पप्पू यादव सहित तीन अभियुक्तों के खिलाफ कु*र्की का आदेश दिया था। पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धो*खे से किराए पर लिया गया। मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उनके मकान का इस्तेमाल पप्पू यादव का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि मकान को किराए पर लेते समय इस बात को छिपाया गया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !