Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, टला बड़ा हा*दसा

जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से टैंकर का निचला हिस्सा जल गया। यह हा*दसा सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया पर हुआ है। पुलिस के अनुसार मिथाइल केमिकल से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। रामचन्द्रपुरा पुलिया पर चढ़ते ही टायर के पास निकली चिंगारियों से केमिकल टैंकर के निचले हिस्से में आग लग गई। चलते टैंकर में आग लगी देखकर राहगीरों में दह*शत फैल गई।

 

A chemical tanker caught fire on the Jaipur-Ajmer highway in jaipur

 

 

ड्राइवर को बताने पर उसने तुरंत टैंकर को खड़ा कर दिया और अपनी जा*न बचाने के लिए नीचे उतर गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने आग की सूचना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

 

 

 

इससे जयपुर-अजमेर हाईवे पर दिसंबर 2024 में हुआ ‘भांकरोटा अग्निकांड’ जैसा बड़ा हा*दसा होने से टल गया। भांकरोटा एसएचओ श्रीनिवास जांगिड़ कॉन्स्टेबल बाबूलाल और सुनील के साथ मौके पर पहुंचे। वे फायर ब्रिगेड के आने से पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को कम करने के प्रयास में जुटे रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

AC Office Gold Cash Gujarat Viral News 21 April 26

चोर भी गर्मी से बेहाल, पहले चोरी की फिर AC चलाकर ऑफिस में सो गया

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के नवसारी में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !