बिहार: बिहार के गया में नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस पर दिल्ली पुलिस की क्रा*इम ब्रांच के एडिशनल सीपी मंगेश कश्यप ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा की इस मामले में 9 लोगों को गिर*फ्तार किया गया है। अलग-अलग राज्यों के लोगों को पकड़ा गया है। ये लोग हिमाचल प्रदेश से लेकर बिहार तक काम कर रहे थे।
मंगेश कश्यप ने बताया की न*कली दवा बनाने का काम दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में था। दिल्ली पुलिस की एक टास्क फोर्स ने कई राज्यों में फैले ड्र*ग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत बिहार के गया में संचालित एक और न*कली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक एक्स पोस्ट के जरिए क्रा*इम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई के बारे में बताया। दिल्ली पुलिस ने बताया की दूसरी नक*ली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ मास्टर कोऑर्डिनेटर गिर*फ्तार। अब तक 9 कार्टेल सदस्य पकड़े गए। 1.6 लाख से ज्यादा नकली गोलियां बरामद।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
