Saturday , 7 March 2026
Breaking News

झारखंड में शर्मनाक वारदात, डायन बताकर महिला और नवजात को जिंदा ज*लाया

झारखंड: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कलाईया गांव में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डायन बताकर 32 वर्षीय ज्योति सिंकू और उनके दो माह के नवजात शिशु को पेट्रोल डालकर जिंदा ज*ला दिया गया। मामला कुमारडूंगी थाना क्षेत्र का है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को गिर*फ्तार किया जा चुका है।

Mother Son New Born Shameful Incident Singhbhum Jharkhand News 19 Feb 26

प्रारंभिक जांच में मामला कथित रूप से डायन प्रथा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए विशेष टीम गठित की है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों की बीमारी और मवेशियों की अचानक मौ*त को लेकर अफ*वाहें फैल रही थीं। कुछ ग्रामीणों ने इन घटनाओं के लिए ज्योति सिंकू को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें डायन बताकर निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक समूह ने उनके घर पर हम*ला कर दिया। हम*लावरों ने परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आ*ग लगा दी। इस दर्दनाक ह*मले में ज्योति और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में द*हशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !