Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पेड़ कटाई मामला पहुंचा अदालत, अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के बजरिया, सिविल लाइन, मंडी रोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के नाम पर की जा रही पेड़ों की कटाई के खिलाफ मामला अब न्यायिक दायरे में पहुंच गया है। इस संबंध में स्थायी लोक अदालत में जनहित याचिका विधिवत दर्ज की गई है, जिस पर जिला जज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रकरण दर्ज करने तथा संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

 

Tree felling case reaches court, orders to issue notice to officials in sawai madhopur

 

यह मामला जनहित में पार्षद राजेश पहाड़िया, समाजसेवी रत्नाकर गोयल एवं अवधेश शर्मा की ओर से प्रस्तुत किया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से न्यायालय में एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट राजेश मीणा, मुकेश भूप्रेमी, प्रेमराज मीणा एवं भरतलाल मीणा ने पक्ष रखते हुए बताया कि बजरिया मंडी रोड जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर हरे-भरे और पूर्ण विकसित पेड़ों की कटाई की जा रही है। न्यायालय के समक्ष यह भी रखा गया कि कटाई सुप्रीम कोर्ट एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के आदेशों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

 

 

याचिका में स्पष्ट किया गया कि वैधानिक अनुमति, पर्यावरणीय आकलन और वैकल्पिक वृक्षारोपण की शर्तों की अनदेखी कर पेड़ों को काटा गया, जिससे आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने न्यायालय के इस हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि बजरिया मंडी रोड पर पेड़ों की कटाई पर रोक लगेगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !