कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में सिग*रेट लाने की बात पर एक युवक की ह*त्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुरुवार रात दो आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। यह घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बॉम्बे योजना में बुधवार रात 9 की बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिग*रेट लाने की बात को लेकर हुए वि*वाद के बाद आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी। बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस ने ह*त्या के आरोपी राजकुमार जाट (20) गांव पिपलाज खानपुर झालावाड़ जिला और मोहम्मद आशु (18) बॉम्बे योजना सुभाष नगर कोटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि गत 18 फरवरी को फरियादी सतीश अग्रवाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि मृ*तक विक्रम सिंह पर कुछ युवकों ने अचानक ह*मला कर दिया, जिससे उसकी मौ*त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए और आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। एसपी ने बताया कि लगातार छा*पेमारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झालावाड़ रोड की ओर छिपे हुए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजकुमार और आशु को गिर*फ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दिन में सिग*रेट लाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
