Friday , 6 March 2026
Breaking News

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनादरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) (VDO) लक्ष्मीनारायण जीनगर को 1 लाख रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। कार्रवाई एएसपी रामेश्वर लाल मेघवाल के नेतृत्व में की गई।

 

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

 

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी वीडीओ ने परिवादी से सीसी रोड तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज न करने और चारदीवारी निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रि*श्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। एएसपी रामेश्वर लाल ने बताया कि आरोपी ने रि*श्वत की रकम अपने बेटे अखिलेश से प्राप्त करवा कर उसे मौके से भगा दिया था। बाद में अखिलेश ने रुपये कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में गाड़ दिए।

 

 

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पूरी राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों को गिर*फ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि लक्ष्मीनारायण जीनगर के पास अनादरा के अलावा दो-तीन अन्य ग्राम पंचायतों का भी अतिरिक्त कार्यभार था। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी रेवदर पंचायत समिति में एक जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए) पर एसीबी कार्रवाई कर चुकी है। पंचायत स्तर पर लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !