जयपुर: राजस्थान में अ*वैध श*राब के खिलाफ चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च महीने में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में 2 लाख 5 हजार 146 लीटर वॉश नष्ट किया और अ*वैध श*राब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री से जुड़े मामलों में 820 केस दर्ज किए। इस दौरान 605 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी आयुक्त नामित मेहता ने बताया कि अभियान के दौरान 8114 बोतल भारत निर्मित विदेशी म*दिरा, 4168 बोतल देशी श*राब, 4621 बोतल अवै*ध श*राब और 10566 बी*यर की बोतलें जब्त की गईं। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त Pप्रदीप सिंह सांगावत और अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, अ*वैध श*राब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 20 वाहनों को भी जब्त किया गया। इनमें 12 दुपहिया, 6 हल्के चार पहिया और 2 भारी वाहन शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
