Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसान सेवा केंद्र पर लटका मिला ताला, कर्मचारी गायब… सीईओ ने दिखाई सख्ती

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया एक्शन मोड में नजर आए और पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे पीपल्दा और जस्टाना ग्राम पंचायत पहुंचे। गौरव बुडानिया ने ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।

 

Kisan Seva Kendra found locked, staff missing, CEO shows strictness in bonli

 

आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद किया, जबकि किसान सेवा केंद्र पर ताला लटका मिला और कृषि पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी जस्टाना नरेश नावरिया, ग्राम विकास अधिकारी पीपल्दा कमलेश माली और कनिष्ठ सहायक पीपल्दा  भारत लाल माली अनुपस्थित मिले। राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सीईओ ने विकास अधिकारी को इन कर्मचारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

 

 

 

सीईओ ने कहा कि विभागीय अधिकारी सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं और योजनाओं की प्रगति जमीन पर दिखाई दे। उन्होंने सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया। लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्होंने गुड गवर्नेंस का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !