Saturday , 2 May 2026
Breaking News

सिलेंडर बदलते ही लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

भिवाड़ी: भिवाड़ी (Bhiwadi) के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) लीकेज के कारण बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक आग भड़क उठी, जिससे एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते हैं।

Gas leak while changing cylinder in bhiwadi

गुरुवार सुबह घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान नेम सिंह गैस सिलेंडर बदल रहे थे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर बदलते समय उसमें लीकेज शुरू हो गया और देखते ही देखते कमरे में एलपीजी गैस फैल गई। कुछ ही सेकेंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में मौजूद परिवार के सदस्य इसकी चपे*ट में आ गए। हादसे में नेम सिंह, उनकी पत्नी ममता, मामा बृजेश समेत परिवार के सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के वक्त सभी सदस्य कमरे के अंदर मौजूद थे, जिससे कोई बाहर निकल नहीं सका।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए घायलों को कमरे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भी कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी घायलों को भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अलवर (Alwar) रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting continues in West Bengal, 39.97% voter turnout till 11 am

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग

पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections 2026) : पश्चिम बंगाल (West Begngal) में बुधवार सुबह 7 …

ramgarh school mid day meal food mouse Alwar News 29 April 26

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिला म*रा चूहा, मचा हड़कंप

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली में बच्चों …

Husband Wife Hardoi Temple Uttar Pradesh News 28 April 26

आस्था या अंधविश्वास! आखिर महिला ने अपने पति के लिए क्यों का*टी जीभ

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) के हरदोई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया …

khairthal tijara bhiwadi police rajasthan News 28 April 26

चोरी के शक में घर से उठाया, थाने में पी*टा, नाबालिग वेंटिलेटर पर

भिवाड़ी: भिवाड़ी (Bhiwadi) के खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस पर नाबालिग के साथ मा*रपीट और थर्ड डिग्री …

Husband wife brother deeg bharatpur news 28 April 26

 कुएं में कूदी पत्नी, बचाने उतरे पति-देवर, दोनों की मौ*त

भरतपुर: डीग (Deeg) जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में सोमवार रात एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !