Friday , 19 June 2026
Breaking News

स्ट्रेचर के लिए मांगा आधार कार्ड, MBS अस्पताल गेट पर तड़पती रही महिला, हुई मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) के सबसे बड़े सरकारी एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital Kota) की इमरजेंसी सेवाएं एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय महिला को 108 एंबुलेंस जिंदा हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के आरोपों के बीच उसकी मौ*त हो गई। मृ*तका की पहचान रणोदिया निवासी उर्मिला बाई के रूप में हुई है।

A woman was asked for her Aadhaar card for a stretcher mbs hospital kota news 03 may 26

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गणेशगंज क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इटावा सीएचसी से कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस में तैनात EMT लीलाधर पारेता के मुताबिक महिला को पूरे रास्ते ऑक्सीजन सपोर्ट और फ्लूड दिया गया। करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी गेट पर स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था।

आरोप है कि स्ट्रेचर देने से पहले अस्पताल स्टाफ ने आधार कार्ड मांगा। बाद में किसी तरह महिला को अंदर पहुंचाया गया। एंबुलेंसकर्मी का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने मरीज को तुरंत उपचार देने के बजाय सर्जरी डॉक्टर का इंतजार करने को कहा। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही। ऑक्सीजन और मॉनिटर लगाने की गुहार के बावजूद समय पर व्यवस्था नहीं हुई और आखिरकार महिला ने द*म तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा और उपाधीक्षक डॉ. कर्णेश गोयल मौके पर पहुंचे। अधीक्षक ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए स्टाफ को फटकार लगाई और इमरजेंसी गेट पर स्ट्रेचर की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को लेकर सवाल उठ चुके हैं। मार्च महीने में भी इलाज में देरी के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौ*त का मामला सामने आया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Mother love affair daughter kota jaipur news 19 June 26 Vikalp Times

प्रेमी के प्यार में अंधी मां बनी बेटी की का*तिल, मासूम की ह*त्या कर श*व जंगल में फेंका, दोनों को उम्रकै*द

कोटा: कोटा (Kota) के अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या-2 (ADJ-2) ने चार वर्षीय बच्ची नंदनी …

You will no longer be able to create a social media account before the age of 15 UAE Vikalp Times

अब 15 साल से पहले नहीं बना सकेंगे सोशल मीडिया अकाउंट

Social Media : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया (Social Media) के उपयोग को …

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म

जयपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के तबादलों (Transfer) और …

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में रेत खनन (Gravel Mining) को लेकर हुए …

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !