Tuesday , 4 August 2026
Breaking News

चिश्तिया शाह समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं और हाफिजों का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में चिश्तिया शाह समाज की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह (Talent Award Ceremony) का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा (Education) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 38 होनहार छात्र-छात्राओं और हाफिजों को सम्मानित किया गया।

Chishtia Shah Samaj honored meritorious students and Hafiz in sawai madhopur

कार्यक्रम दर्सगाह इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लईक अहमद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई। मुख्य अतिथि लईक अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में 12वीं, 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुरआन हिफ्ज कर हाफिज बने मोहम्मद अलफेज, मोहम्मद रेहान और मोहम्मद अलफेज आलम का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों ने नात पेश कर भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। समारोह में समाज के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur District branch elections of the Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association on August 9 Vikalp Times

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज (Rajasthan Panchayati Raj) एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Secondary Teachers’ Association) …

Jaipur discom takes major action against electricity in Sawai Madhopur VCRs worth 31.48 lakh rupees issued Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बिजली चोरी पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 31.48 लाख रुपये की वीसीआर भरी

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने सवाई माधोपुर …

Sawai Madhopur IFWJ President Rajesh Sharma felicitated Vikalp Times 2

आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का अभिनंदन, नवगठित जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत : एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय निष्पक्षता और जनहित को …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

Blood shortage in Kotas government blood bank appeal to people to come forward and donate blood Vikalp Times

कोटा के सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त संकट, लोगों से आगे आकर रक्तदान की अपील

कोटा: कोटा मेडिकल कॉलेज (Medical College Kota) से संबद्ध तीनों ब्लड बैंकों (Blood Bank) में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !