Wednesday , 6 May 2026
Breaking News

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद बिगड़ी 5 महिलाओं की हालत, एक की मौ*त

सीजेरियन ऑपरेशन के बाद बंद हुआ यूरिन, किडनी में संक्रमण, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कोटा: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (New Medical College, Hospital Kota) में सीजेरियन डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से एक महिला की मौ*त हो गई, जबकि अन्य महिलाओं का इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Condition of 5 women deteriorates after delivery in New medical college hospital Kota

 

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से महिलाओं की हालत गंभीर हुई। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद महिलाओं का यूरिन बंद हो गया और किडनी में संक्रमण फैल गया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने सभी महिलाओं को गायनिक वार्ड से सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक (SSB) के नेफ्रोलॉजी वार्ड में शिफ्ट किया।

 

 

जानकारी के अनुसार, पांचों महिलाओं की 4 मई को सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। सभी अलग-अलग गायनिक यूनिट में भर्ती थीं।मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. आरपी मीणा ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। बोर्ड में सर्जन, एनेस्थीसिया, गायनिक, फिजिशियन और नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Massive fire breaks out in a four-storey building in Shahdara Delhi

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में 9 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नई दिल्ली: दिल्ली (New Delhi) के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार तड़के एक …

13,000 litres of energy drink seized in Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बड़ा खेल, फ*र्जी एनर्जी ड्रिंक की 50 हजार कैन जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety) ने बड़ी कार्रवाई …

A 41-year-old woman went to the police station and said her family was not allowing her to get married in up

41 की उम्र में थाने पहुंची महिला, बोली- घरवाले शादी नहीं करा रहे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से एक अनोखा मामला सामने आया …

Emergency alarm sounds on phone, find out why NDMA message came

फोन में बजा इमरजेंसी अलार्म, जानिए क्यों आया NDMA का मैसेज

नई दिल्ली: देशभर में शनिवार सुबह कई लोगों के स्मार्टफोन (Mobile) पर अचानक तेज आवाज …

Husband wife pradhan love affair relationshio jhansi uttar pradesh news 02 May 26

22 साल की पत्नी 55 साल के ग्राम प्रधान संग फरार, कैश-जेवर भी ले गई

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले से रिश्तों को चौंकाने वाला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !