Friday , 24 July 2026
Breaking News

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road Safety) विभाग तथा पुलिस (Police) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में अ*वैध वाहन मॉडिफिकेशन, अनधिकृत उपकरणों एवं नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सघन जांच कर मोटर वाहन अधिनियम एवं केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

 

जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 3 जून से 8 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में 184 वाहनों के चालान किए गए। जांच के दौरान 73 वाहनों में अ*वैध संरचनात्मक परिवर्तन (मॉडिफिकेशन) पाए गए, जबकि 15 वाहनों पर अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर अथवा हूटर लगे मिले। इसके अतिरिक्त 13 वाहनों में प्रेशर हॉर्न, 6 वाहनों में काली फिल्म तथा 34 वाहनों में नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

 

 

सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कार्रवाई:

 

उन्होंने बताया कि अ*वैध रूप से संशोधित वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि कई बार अपराध एवं अ*वैध गतिविधियों में भी उपयोग किए जाते हैं। इसी को देखते हुए राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नियमों की पालना करें वाहन स्वामी:

 

जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों से सभी प्रकार के अ*वैध संशोधन, अनधिकृत बत्तियां, प्रेशर हॉर्न एवं नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट हटाकर निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Teachers' union firm Struggle to continue until issues are resolved Sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षक संघ की दो टूक, समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai …

Dr. Mukesh Meena from Sawai Madhopur Receives International Distinguished Scientist Award Vikalp Times

गर्व का पल: सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवार्ड’

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर …

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !