Saturday , 25 July 2026
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतें लुढ़कीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार (10 जून) को 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत ₹4,090 घटकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी (Silver) ₹9,658 टूटकर ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम रह गई। बीते 10 दिनों में चांदी (Silver Price) के दामों में करीब ₹27 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।

 

Impact of Middle East tensions Sharp drop in gold and silver Vikalp Times

 

31 मई को चांदी (Silver Rate) ₹2.63 लाख प्रति किलो थी, जो अब घटकर ₹2.36 लाख पर आ गई है। इसी अवधि में सोना (Gold Price) भी लगभग ₹8 हजार सस्ता हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण निवेशक बाजार से पैसा निकालकर नकदी रखना पसंद कर रहे हैं, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इस साल सोने-चांदी (Gold Silver Rate) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

 

 

 

31 दिसंबर 2025 को सोना (Gold Rate) ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर ₹1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक सोना करीब ₹28 हजार सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को ₹2.30 लाख प्रति किलो थी और 29 जनवरी 2026 को अपने ऑलटाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद 130 दिनों में चांदी की कीमतों में करीब ₹1.50 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

Cyber Rajasthan Police major action 24 July 2026 Vikalp Times

अब नहीं बचेंगे साइबर ठग! 1 लाख की ऑनलाइन ठ_गी पर तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई

जयपुर: साइबर वित्तीय अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने बड़ा …

Bike Sangod Kota Rural Police News 24 july 26 Vikalp Times

नंबर प्लेट बदलकर बेचता था चोरी की बाइक, कोटा पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर चोर

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Amid the cucumber subsidy controversy, IAS Naresh Pal Gangwar has been appointed the new Education Secretary Vikalp Times

खीरा सब्सिडी विवाद के बीच IAS नरेश पाल गंगवार बनाए गए नए शिक्षा सचिव!

नई दिल्ली: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 बैच के राजस्थान (Rajasthan) कैडर …

ACB Kota Sultanpur JEN JVVNL VCR News 23 July 26 Vikalp Times

1 हजार की रि_श्वत लेते JEN समेत 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !